ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

डीआरआई ने 115 करोड़ के निर्यात घोटाले का भंडाफोड़, मुंबई-पुणे से दो गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 28, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: मुंबई और पुणे में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 करोड़ रुपये के निर्यात प्रोत्साहन घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एजेंसी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह ने अफ्रीकी देशों को कपड़े भेजकर सरकार की योजनाओं का गलत फायदा उठाया और करोड़ों की अवैध कमाई की।

डीआरआई को जांच में पता चला कि इस रैकेट ने कई फर्जी इम्पोर्टर-एक्सपोर्टर कोड (आईईसी) का इस्तेमाल किया। इनके जरिए अफ्रीकी देशों में कपड़े निर्यात किए गए और बदले में ड्यूटी ड्रॉबैक और आरओएससीटीएल जैसी सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाया गया। दरअसल, गिरोह ने असल में सस्ते और घटिया गुणवत्ता वाले माल को महंगी कीमत दिखाकर निर्यात किया।

जांच के दौरान डीआरआई ने दो शिपमेंट पकड़ीं, जिनमें असली माल की तुलना में काफी कम गुणवत्ता के कपड़े पाए गए। इस तरह से निर्यात कीमत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर भारी भरकम फायदा उठाया गया। एजेंसी को शुरुआती जांच में घोटाले की रकम करीब 115 करोड़ रुपये तक पहुंची।

मुंबई में डीआरआई ने आठ ठिकानों पर छापेमारी भी की, जहां से बड़ी मात्रा में नकली चालान और डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस घोटाले से जुड़े और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.